कविता
भावनाओं और विचारों का संगम
कविता पढ़ना और सुनना एक सुखद अनुभव है। यह हमें अपनी भावनाओं को समझने और व्यक्त करने में मदद करता है। आइए, हम कविता के इस सुंदर संसार में खो जाएं और इसके जादू का अनुभव करें।
- मुक्तक : यह कविता छंद और लय के बंधनों से मुक्त होती है। इसमें कवि अपनी भावनाओं को स्वतंत्र रूप से व्यक्त करता है।
- दोहा: यह दो पंक्तियों की एक छोटी कविता है, जिसमें गहन अर्थ छिपा होता है।
- ग़ज़ल: यह प्रेम और विरह की भावनाओं को व्यक्त करने वाली कविता है, जिसमें शेर और मतला होते हैं।
- बाल कविता: यह बच्चों के लिए लिखी जाने वाली सरल और मनोरंजक कविता होती है।
- देशभक्ति कविता: यह देश और देशवासियों के प्रति प्रेम और समर्पण को दर्शाती है।
- प्रकृति कविता: यह प्रकृति के सौंदर्य और महत्व को दर्शाती है।

कविता
शब्दों के माध्यम से दिल की गहराईयों को छूने का एक सशक्त माध्यम है कविता जिसमें छिपे भाव, कल्पना और लय, पाठक को एक अलग ही दुनिया में ले जाते हैं।
कुछ प्रसिद्ध कवि:
- कबीर दास
- तुलसीदास
- सूरदास
- मीराबाई
- महादेवी वर्मा
- सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’
- सुमित्रानंदन पंत
- रामधारी सिंह दिनकर
- अटल बिहारी वाजपेयी
- हरिवंश राय बच्चन
- कालिदास
- भारतेन्दु हरिश्चंद्र
- अमीर खुसरो
- अब्दुल रहीम
भाषा का सौंदर्य बढ़ाते हुए कल्पना और रचनात्मकता को भी कविता बढ़ावा देती है
सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करती है
कविता न केवल एक कला रूप है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत का एक महत्वपूर्ण संरक्षक भी है।
जब लेखन का विकास नहीं हुआ था तब लोकगीत, गाथाएँ और महाकाव्य जैसी कविताएँ ही ज्ञान और इतिहास को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुँचाने का मुख्य साधन थीं। यह प्राचीन शब्दों, अभिव्यक्तियों और मुहावरों को जीवित रखती है, जो अन्यथा समय के साथ खो सकते हैं। नैतिक मूल्यों, सामाजिक रीति-रिवाजों और धार्मिक विश्वासों को व्यक्त कर कविताएँ हमारी सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं से जोड़ती हैं। कविता साहित्य का एक अभिन्न अंग है,हमें हमारी जड़ों से जोड़ती हैं और हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करने का अवसर देती हैं।
सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता पैदा करती है
कविता एक शक्तिशाली उपकरण है जो सामाजिक मुद्दों पर सकारात्मक बदलाव ला सकती है।
यह भावनाओं को गहराई से छूती है, जिससे लोग सामाजिक मुद्दों के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं। अपनी लय, छंद और भाषा के माध्यम से लोगों का ध्यान आकर्षित करती है। सामाजिक अन्याय, असमानता और भेदभाव जैसे मुद्दों पर सवाल उठाकर लोगों को सोचने पर मजबूर करती है कि समाज में क्या गलत है और इसे कैसे बदला जा सकता है। यह उन्हें अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने और बेहतर भविष्य के लिए लड़ने के लिए प्रोत्साहित करती है। कविता एक प्रकार की सांस्कृतिक अभिव्यक्ति है, जो समाज के विचारों, मूल्यों और रीति-रिवाजों को दर्शाती है।
कविता भावनाओं को व्यक्त करने का एक प्रभावी तरीका है
हिन्दी बोल India के कलमकार पोर्टल पर नियमित कलमकार अपनी स्वरचित रचनाएँ पोस्ट करतें हैं, आइए उनकी रचनाओं की डायरी पढ़ें।
नियमित कलमकार
कलमकार पोर्टल पर नियमित लिखनेवाले प्रमुख रचनाकार #TOP5

डॉ आनन्द किशोर

मनोज बाथरे चीचली

सुभाष कुमार कुशवाहा

रूपेन्द्र गौर

रवींद्र कुमार शर्मा