इं० हिमांशु बडोनी (शानू), पौड़ी गढ़वाल

इं० हिमांशु बडोनी (शानू), पौड़ी गढ़वाल

मेरी काव्य लेखन के प्रति रुचि मुख्यतः कक्षा-११ (वर्ष: २०११) में जाग्रत हुई, जिसके परिणास्वरूप मैंने तब से लेकर अब तक अनुमानित १००+ स्वरचित रचनाएं कलमबद्ध कर ली हैं।

मैंने विभिन्न समकालीन विषय वस्तुओं को आधार बनाते हुए अपनी समस्त रचनाएं की हैं, जैसे: प्रेम, समाज, समर्पण, भय, विफलता, अफसरशाही, कुरीतियां, आत्ममंथन, ढ़ोंग, शिक्षा, पहाड़ी क्षेत्र, सैन्य जीवन, देश – देशान्तर की प्रमुख समस्याएं इत्यादि।

“जब भी मैं कलम को कागज़ पर चलाता हूं,
नई ऊर्जा पाकर मैं भी नया-नया हो जाता हूं।”

  • नाम: इं० हिमांशु बडोनी (शानू)
  • जन्म तारीख़: 25 जून 1994
  • जन्मभूमि: पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखण्ड
  • कर्मभूमि: पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखण्ड
  • शिक्षा
    • सिविल अभियांत्रिकी में तीन वर्षीय नियमित डिप्लोमा।
    • सिविल व पर्यावरण अभियांत्रिकी में चार वर्षीय पत्राचार बी०टेक० डिग्री।
    • कला स्नातक – व्यक्तिगत (बी०ए०: अंग्रेज़ी, हिन्दी, समाजशास्त्र)
    • कला स्नातकोत्तर – व्यक्तिगत (एम०ए०: अंग्रेज़ी)
  • शौक़
    • विभिन्न मुद्दों पर गहन विचार के उपरान्त छंदयुक्त काव्य रचना करना।
    • एक से बढ़कर एक सुरमई गज़लें/नज़्में/शायरियां सुनना।
    • ज़रूरी मौक़ों पर ज़रूरतमंदों की सहायता करना।
    • दोस्तों के संग प्रत्येक रविवार को क्रिकेट खेलना।

Above mentioned information are shared by the author on 1 April 2020.

Leave a Reply


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.