निर्भया को न्याय

कलमकार पूजा कुमारी साव ने निर्भया मामले पर सात साल बाद मिले न्याय के प्रति अपने विचार इन पंक्तियों में जाहिर किया है।

निर्भया, आज न्याय पा गयी
आत्मा उसकी, आज शांत हुई होगी
आज की सुबह का, सूर्योदय
न्याय किया, उस निर्भया केश पर।

वह जीत न केवल, निर्भया की
जीत पा गयी, आज हर लड़की
लगाया समय, न्यायपालिका ने
लगाम कसी, आज उस आरोपी पर।

इतना समय से, दौड़ भागकर
निर्भया की मां दिन-रात जागकर
थक गई थी, पर ना हारकर
लड़ती रही, लड़ती रही
आज भी वो, अपने बेटी के लिए
जागी भी होगी, रोयी भी होगी।

मां की बेटी, दूर हुई पर
अन्यायी को आज सजा हो गई
आज अनेक निर्भया की मां, खुश हुई होगी।

सत्य की, आज विजय हुई है
समय ज्यादा, भले लगी है
असंख्य घरवाले उन, बलात्कारी पीड़ितों के
आज उन्हें, खुशी की अमरत्व बूंद मिली है
आशा, उमंग, जोश साथ में साहस मिली है
अन्याय से लड़ने के।

अब ना छुपेगी, बात बलात्कार की
आशा हमसब, ये कर सकते हैं
पीड़िता स्वयं अब, खड़ी हो रही
दोषियों को जो देर सही पर
आज उनकी, हार हुई है
आज उनकी, हार हुई है।

ओ, निर्भया! आज तुझे न्याय मिली है
ओ, निर्भया! आज तुझे न्याय मिली है।

~ पूजा कुमारी साव

Post Code: #SwaRachit502AB


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.